फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पानी की निकासी न होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव

Tue, 09 Dec 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। पानी की निकासी न होने से नगर के मुख्य मार्ग हफीज रोड पर पानी भर गया। स्कूली बच्चे व नगरवासियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। पालिका प्रशासन ने पानी की निकासी सुगम बनाने के लिए कर्मचारियों को लगाया लेकिन पूरी तरह कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की ओर से हफीज रोड से पुराने सिंडीकेट बैंक चौराहे तक बसी आबादी की पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण कराया गया था। पानी की निकासी के मार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इस वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। समस्या के समाधान के लिए पालिकाध्यक्ष राहत हसन व शावेज ने निजी स्रोत से कुछ जमीन क्रय कर पालिका को दान में दी।
इसके बाद भी पानी की निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सोमवार को हफीज रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक व केनरा बैंक के सामने सड़क पर गंदा पानी भर गया। स्कूली बच्चों व बैंक जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। नागरिकों ने पालिका प्रशासन से पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ दीपालिका यादव का कहना है कि पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही इसका स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें