फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जलभराव और टूटी सड़कें ग्रामीणों के लिए बनीं परेशानी का सबब

Tue, 10 Jun 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)।
विज्ञापन

परिसीमन के बाद नगर पालिका में शामिल हुए गांव भजनपुरी के लोग जलभराव और टूटी सड़कों से जूझ रहे हैं। आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। संबंधित विभाग अपने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
नगर पालिका परिसीमन के बाद 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव पालिका में शामिल हो गए हैं। इन गांवों में अब विकास की दरकार है। अमरोहा-पाकबड़ा रोड पर सबसे पहले भजनपुरी गांव पड़ता है। गांव में मुख्य मार्ग पर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। साथ ही गड्ढों में पानी भरा रहता है। आए दिन इन गड्ढाें में गिरकर बाइक सवार चोटिल हो जाते हैं, तो वहीं कारें भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। कई बार कारें गड्ढे में फंस भी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग ने टाइल्स बिछा दी थी। इससे कुछ दिन मार्ग सुगम हो गया, लेकिन जलभराव और कूड़े के ढेर के चलते पानी टाइल्स के दोनों तरफ भरना शुरू हो गया। इसके चलते फिर मार्ग में गड्ढे होने शुरू हो गए हैं। सड़क के इन गड्ढाें का मुख्य कारण जलभराव है। गांव में पानी की निकासी के लिए नालियां तो हैं, लेकिन कोई तालाब न होने से पानी रास्तों पर भी जमा हो जाता है। सड़क के किनारे ही ग्रामीणों ने गोबर, कूड़े के ढेर लगा रखे हैं। कुछ समय पहले तक तो पानी सड़क के किनारे खेतों में भरता रहता था, लेकिन नुकसान होने पर खेत मालिकों ने दीवार लगाकर पानी रोक दिया। मकान भी बना दिए गए। इससे सारा पानी सड़क पर ही भरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें