फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान की ओर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Sun, 17 Jul 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
गंगा के जल में डूबीं मुख्य स्नान घाट की पैड़ियां।
विज्ञापन

विज्ञापन
 पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से ब्रजघाट गंगा का जलस्तर भी खतरे के निशान की ओर बढ़ता जा रहा है। गंगा का जलस्तर अब खतरे के निशान से 1.34 मीटर ही दूर रह गया है। यही हाल रहा तो जल्द ही ब्रजघाट गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। 

ब्रजघाट गंगा का जलस्तर का जल स्तर शनिवार को 198.00 मीटर हो गया। जबकि बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर 197.85 मीटर था। दो दिन में ही गंगा का जलस्तर .15 मीटर बढ़ गया। जबकि खतरे का निशान से 1.34 मीटर ही दूर रह गया है।
विज्ञापन


लगातार गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 199.34 मीटर की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से शनिवार की सुबह हरिद्वार बैराज से 58907 क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 81908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


आलम ये है कि ब्रजघाट गंगा के मुख्य स्नान घाट पर करीब आठ पैड़ियां जल में डूब गई हैं। स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए अंतिम पैड़ी पर बांस बल्लियों से बैरीकेडिंग की गई है। इतना ही नहीं मुख्य स्नान घाट से पुल के नीचे होकर जाने वाला रास्ता भी जलमग्न हो गया है। जिससे पुल के दूसरी ओर जाने के लिए श्रद्धालुओं को सड़क पार होकर जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं गंगा किनारे लगे गेज पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें