फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में प्रति व्यक्ति मिल रहा 35 लीटर कम मिल पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विश्व जल दिवस 22 मार्च को (आज) मनाया जाएगा। जल की उपयोगिता और महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा लेकिन इस बीच शहर के लिए चिंताजनक पहलू है। शहर के लोगों को रोजाना 35 लीटर कम पानी मिल रहा है। फिलहाल एक व्यक्ति को 100 लीटर रोजाना पानी की आपूर्ति की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एक व्यक्ति को रोजाना 135 लीटर पानी की जरूरत है। लेकिन शहर में प्रति व्यक्ति 35 लीटर कम पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार ने पेयजल पुनर्गठन योजना शुरू की। इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया। फिलहाल पांच जोन में काम पूरे हो गए हैं। पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, वहीं ओवर हेड टैंक चालू हो गए हैं। इसके चलते पानी की आपूर्ति में सुधार हुई हैं लेकिन अभी भी चिंताजनक तस्वीर है। जलकल अनुभाग का दावा है कि शहर में 20 ट्यूबवेल चल रहे हैं। इसके अलावा पाइप लाइन से आपूर्ति हो रही है। वहीं जोया रोड में बदावाला और खालसा मोहल्ले में पानी की सप्लाई हो रही है। हालांकि प्रत्येक व्यक्ति को विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। पानी जैसे महत्वपूर्ण काम के प्रति नगर पालिका के जिम्मेदारों की उदासीनता समझ से परे है।
जोन संख्या चार के इलाके, तीन ट्यूबवेल और ओवर हेड टैंक बनेंगे
अमरोहा। जोन संख्या चार में तीन ट्यूबवेल और एक ओवरहेड टैंक बनाए जाने हैं। इलाके में आवास विकास प्रथम और द्वितीय, नल, सराय कोहना, जामा मस्जिद, जामा मस्जिद, कोट, बटवाल आदि मोहल्ले हैं। यहां पर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में 100 लीटर प्लस प्रति व्यक्ति के अनुसार पानी की आपूर्ति हो रही है। प्रति व्यक्ति को 135 लीटर पानी की जरूरत है। जोन संख्या चार के लिए इस्टीमेट तैयार हो गया है। स्वीकृति के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। देवेंद्र कुमार, अवर अभियंता, जलकल
विज्ञापन

पेयजल पुनर्गठन योजना संचालित है। काम पूरे होने के बाद पानी की शत प्रतिशत उपलब्धता हो जाएगी। डॉ. मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें