फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पांच स्कूलों में पेयजल का मुकम्मल इंतजाम और शौचालय बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आखिरकार छह महीने के बाद शहर के सरकारी स्कूलों की हालात सुुधरने की उम्मीद बढ़ गई है। नगर पालिका पांच प्राइमरी स्कूलों में पेयजल, टाइल्स और शौचालय का निर्माण कराएगी। इस पर कुल 25,98,700 रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

नगर विकास के प्रमुख सचिव ने जुलाई में शहर के स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत मूल भूत सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त आयोग के रकम खर्च करने को कहा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी फंड, निकाय निधि और अवस्थापना विकास निधि से निर्माण कराने के निर्देश दिए लेकिन नगर पालिका ने स्कूलों के हालात को सुधारने में रुचि नहीं दिखाई। अमर उजाला ने 18 नवंबर के अंक में मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद अफसर हरकत में आए। उन्होंने बीएसए और अधिशासी अधिकारियों को समन्वय बना कर मूलभूत सुविधा मुहैया कराने कहा। इसके बाद नगर पालिका ने परिषदीय स्कूलों का सर्वे किया जिसमें पांच स्कूल चिह्नित किए। इन स्कूलों में कुल 25,98,700 रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें