फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में मारे गए युवकों के शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। कैंटर को ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हुए चाचा व दोनों भतीजों के शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की दोपहर घर लाए गए। शव आने की जानकारी मिलने पर पूरा मोहल्ला वहां उमड़ पड़ा। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई। इस मौके पर सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहल्ला कटरा निवासी सरफराज व उनके दोनों भतीजे शारिक व कासिम की रविवार की शाम गजरौला मार्ग पर एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करते समय उसके नीचे आकर मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया था। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर पाकर मोहल्ला का हर आदमी स्तब्ध था। सोमवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव जब घर आए तो वहां हाहाकार मच गया। महिलाएं सड़क पर लेट कर विलाप कर रही थी। कासिम के पिता मुमताज अपने पुत्र, भतीजे व भाई के शव से लिपट कर बुरी तरह रो रहे थे। मुमताज के भाई व शारिक के पिता सरताज की पहले ही मौत हो चुकी है। रेलवे रोड पर भीड़ का यह आलम था कि वहां पांव रखने की भी जगह नहीं थी। वहां मौजूद हरेक आदमी मुमताज के भाग्य को कोस रहा था। सुरक्षा के लिहाज से वहां थाना धनौरा व बछरायूं की पुलिस तैनात की गई थी।
-
कासिम की पत्नी का विलाप देखकर हर किसी की आंखों में पानी आ गया
हादसे में जान गंवाने वाले कासिम के शव से लिपट कर उसकी पत्नी अर्शी का विलाप देख कर मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखों में पानी आ गया। कासिम की सात महीने पहले ही शादी हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी। जीवन भर का साथ निभाने का वादा कर शादी के बंधन में बंधने वाला कासिम बीच में ही अपनी पत्नी का साथ छोड़ गया। कासिम की पत्नी अर्शी रोते हुए यही सवाल पूछ रही थी। अर्शी का सात महीने के भीतर ही पति से साथ छूट गया। कासिम व अर्शी के परिजन काफी मुश्किल से उसे काबू में कर पा रहे थे। शाम को तीनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें