फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अध्यक्ष, महासचिव समेत तीन पदों पर आज मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। अध्यक्ष, महासचिव समेत तीन पदों पर आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशी अपने मतदाताओं से संपर्क कर रहे है। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा मतदान, इसके बाद मतगणना होगी। चुनाव में 171 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के पदाधिकारी श्योराज सिंह राणा और ऋषिपाल सिंह चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुजाहिद हुसैन, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। महासचिव पद पर फतेह सिंह, ब्रजकिशोर मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर हितेश त्यागी, नंदराम सागर व विक्रांत के बीच कड़ी टक्कर है। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।
चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि पुलिस बल तैनात रहेगा। इस चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। इसके अलावा इस चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चरन सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महबूब आलम, उप सचिव प्रशासन पद पर मनोज कुमार सक्सेना, उप सचिव प्रशासन समरपाल सिंह, उपसचिव पुस्तकालय ओमपाल कोहली, वरिष्ठ सदस्य के दो पदों पर दिनेश कुमार प्रजापति, डाॅ. इसरार खां, कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों पर कमल सिंह, रामेश्वर शरण सिंह, मोहम्मद नौशाद का एक-एक नामांकन होने पर इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें