फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वबंधु के दक्ष जैरथ ने अमरोहा टॉप किया

Mon, 29 May 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
उदिचि बंसल को मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
सीबीएसई बाहरवीं की परीक्षा में विश्व बंधु एकेडमी गजरौला के छात्र दक्ष जैरथ ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है, वहीं ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल धनौरा की छात्रा उदिचि बंसल ने जिले की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


रविवार को सीबीएसई की ओर से घोषित 12 वीं के नतीजे चौंकाने वाले रहे। जिले की टापटेन की सूची में विश्व बंधु एकेडमी के छात्र दक्ष जैरथ ने सबसे ज्यादा 96.6 फीसदी अंक पाए और पहला स्थान कब्जाकर स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया।

दूसरा स्थान ब्लू बर्ल्डस की छात्रा उदिचि बंसल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाया। जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा के छात्र रितेंद्र ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टाप दस की सूची में तीसरा नंबर हासिल किया। सेंटरमेरी स्कूल गजरौला की छात्रा शिवानी 95.2 प्रतिशत अंक पाकर चौथे व आरके पब्लिक स्कूल अमरोहा का छात्र गौरव ने 95 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सेंटमेरी के छात्र अभिषेक व उज्जवल ने संयुक्त रूप से 94.8 अंक पाए और छठा नंबर टापटेन सूची में कब्जाया। आरके पब्लिक स्कूल के विवेक चौहान ने 94.6 फीसदी अंक पाकर सातवां स्थान पाया। लिटिल स्कालर्स एकेडमी के शुभम व विश्व बंधु एकेडमी की छात्रा आभा गुप्ता ने संयुक्त रूप से 94.4 प्रतिशत अंक पाए और आठवां स्थान टापटेन सूची में पाया।

आरके पब्लिक स्कूल की कामाक्षी, सेंटरमेरी गजरौला की वंदना व कारमेल पब्लिक स्कूल गजरौला के छात्र प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से 93.8 प्रतिशत अंक पाते हुए नवें स्थान पर जगह बनाई। सेंटमेरी स्कूल गजरौला की छात्रा कुमकुम 93.6 प्रतिशत अंक पाकर दसवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें