गजरौला। तिगरी गंगा मेले में 22 नवंबर के बाद वीआईपी पास मान्य नहीं होंगे। रविवार को मेला कोतवाली में एएसपी अखिलेश भदौरिया ने पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
एएसपी ने कहा कि मेले में प्रवेश के लिए वितरित किए जा रहे वीआईपी पास केवल 22 नवंबर तक ही मान्य रहेंगे। इसके बाद किसी को इन पास के आधार पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मेले के मानचित्र का अवलोकन कर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी संबंधी जिम्मेदारियां समझाईं। उन्होंने जाम से निपटने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पार्किंग स्थल और शिविर बढ़ाने को कहा। साथ ही पैंटून पुल पर सुरक्षा कड़ी रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखने के निर्देश दिए