जानलेवा हमले की नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने से गांव के प्रजापति समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीण ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गांव छोड़ देने की चेतावनी दी है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के लखमिया के ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि 29 जुलाई की रात गांव के ही युवक ने घर में घुस कर ओमप्रकाश के बेटे कृष्णपाल को घायल कर दिया था। घायल को धनौरा सीएचसी में भर्ती कराया था।
यहां पर हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया था। थाना पुलिस को तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया कि बछरायूं थानाध्यक्ष आरोपी युवक की बिरादरी के हैं, जिसके कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डा.शिवा शिंपी चनप्पा से आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की।
दो दिन में गिरफ्तारी नहीं की जाने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी है। इस दौरान ओम प्रकाश प्रजापति, जयंती, कमला, बाला, बीरवती, मुन्नी, सुमरती, जगमाल सिंह राजपाल सिंह, रनवीर सिंह रहे।
, भूप सिंह, किशन, महकार सिंह, महिपाल सिंह, करतार सिंह, नत्थूराम, राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह आदि रहे।