फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़ने के लिए धारदार हथियार लेकर दौड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात गांव के बाहर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर क्षेत्र के गांव मलेशिया के ग्रामीण हाथों में लाठी व धारदार हथियार लेकर पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। तेंदुआ खेतों में खड़ी फसल में छिप गया। वही तीन दिन बाद भी ग्राम टोनिया माफी में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ नहीं आया है। तेंदुए को लेकर एक दर्जन से अधिक गांवों में दहशत है और ग्रामीण रात को जागकर अपने पशुओं की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मलेशिया गांव में तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। ग्रामीण तेंदुए को पकड़ने के लिए धारदार हथियार व लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश भी की लेकिन वह हाथ नहीं आया। करीब एक दर्जन गांवों में तेंदुए को लेकर दहशत बरकरार है। मलेशिया गांव में शनिवार को तेंदुए ने चरन सिंह के बछडे़ को अपना निवाला बना लिया था। बीते रविवार को निकटवर्ती गांव टोनिया माफी में तेंदुए ने गांव निवासी मूलचंद के नाती राज पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। सोमवार को भी तेंदुआ गांव के चामुंडा मठ के पास दिखाई दिया था। वन विभाग ने सोमवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। अभी तक पिंजरे की ओर तेंदुए ने रुख तक नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता है तब तक खौफ बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें