फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाले पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Sun, 22 Jun 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव नबाबपुरा भूड़ में पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पर गांव के ही शख्स द्वारा कब्जा करने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर नाले से कब्जा हटवाने की मांग की है। एसडीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि 10 साल पहले गांव में ग्राम पंचायत की ओर से पानी की निकासी के लिए धर्मवीर सैनी के मकान से तालाब तक नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन एक ग्रामीण के मिट्टी डालकर नाला बंद करने से पानी की निकासी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति से नाले से कब्जा हटाने के लिए कहा गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाले से कब्जा हटाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रधान चेतन सिंह, हुकम सिंह, सुदेश कुमार, लेखराज सिंह, अंकित कुमार, जगराम सिंह, अंतराम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें