फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मीट की दुकान खोलने के विरोध में उतरे नानक नंगली के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। धार्मिक स्थल को लेकर नानक नंगली के दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद अब मीट की दुकान खोलने को लेकर एक समुदाय के लोग विरोध में उतर आए हैं। एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नानक नंगली गांव में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच एक साल पहले खूनी संघर्ष हुआ था। इस मामले में मुस्लिम पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन बाद में मुस्लिम पक्ष के लोगों ने न्यायालय के आदेश पर हिंदू पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है।
इस बीच वर्ग विशेष के युवक ने घर में ही मीट की दुकान खोली है। जिसके चलते हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एसडीएम नौगांवा सादात को शिकायती पत्र देकर मांस की दुकान को बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले गांव में मीट की दुकान नहीं थी, लेकिन अब दबंगई के बल पर दुकान खोली गई है। इसलिए हिंदू समुदाय के लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। इस दौरान कैलाश, सत्यवीर, हुकम सिंह, कलुआ, मनजीत, चरन सिंह, धर्मपाल, दिनेश कुमार, रेखा, वीर सिंह, रामवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें