फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गए दो दोस्तों को ग्रामीणों ने पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। दोस्त को साथ लेकर प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों युवकों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। बाद में माफी मांगने पर दोनों युवकों को भगा दिया। किसी ने मंगलवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग जोया निवासी युवक से चल रहा था। बताते हैं कि रविवार रात को प्रेमी अपने दोस्त को साथ लेकर प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। जहां प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित परिजनों ने पहले तो प्रेमिका की पिटाई की। बाद में दोनों युवकों को कमरे में बंद करके जमकर पिटाई की। इस दौरान किसी ने दोनों की पिटाई की वीडियो बना लिया। करीब 44 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों युवक खुद को जोया का रहने वाला बता रहे हैं। मंगलवार को किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद यह मामला क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बन गया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मारपीट या वीडियो वायरल के संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें