फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रास्ते पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

Fri, 30 May 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। ग्राम पंचायत आजमपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीण परेशान है। इस मार्ग से क्षेत्र के करीब 24 गांवों के लोगों का आवागमन होता है, जो पानी से निकलने को मजबूर है।
विज्ञापन

आजमपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। खादर क्षेत्र के गांवों को आजमपुर से ही होकर जाना पड़ता है। ग्राम आशुवाला, आशिकपुरा, दांडी, फतहउल्लापुर, मलंगपुरा, लाडनपुर, आरकपुर, शाहजहांपुर, पहाड़पुर, मुकारमपुर, देवीपुरा, पपसरी खादर, झुंडपुरा, इब्राहीमपुर, रसूलपुर भांवर, सीपीया फार्म आदि गांवों के लोग आजमपुर से ही होकर गुजरते हैं। यहां पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर करीब एक फीट तक पानी जमा है।



ग्राम आजमपुर निवासी मोबिन अहमद ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर पानी भरा है। महेंद्र कुमार ने बताया कि कई बार प्रधान से पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण के लिए कहा गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के पति गंगासरन सिंह ने बताया कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग का है। सड़क नालों से काफी नीची है। इस वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। सड़क ऊंची कराने के लिए ब्लॉक अधिकारियों के माध्यम से लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है। उनका कहना है कि लोनिवि के अवर अभियंता सड़क का निरीक्षण कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें