फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रास्ते में चलते-चलते ग्रामीण को पड़ा हार्टअटैक, मौत

Thu, 25 Jun 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज निवासी महेश कुमार (45) की मंगलवार शाम हार्टअटैक से मौत हो गई। वह नोएडा जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में अचानक गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक महेश कुमार नोएडा में पुताई का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी ममता, दो बेटे और एक बेटी हैं। मंगलवार शाम वह काम पर लौटने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह जोया क्षेत्र में इकौंदा रोड पर नाले के पास पहुंचे, अचानक चलते-चलते सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई जयप्रकाश और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें