फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पीछे शराब पीने से मना करने पर ग्रामीण को पीटा, कमरे में बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के पीछे बैठकर शराब पीने से मना करने पर कार सवार चार आरोपी शुक्रवार रात एक ग्रामीण के घर में घुस आए। घर में सो रहे ग्रामीण की आरोपियों ने लात घूंसों से पिटाई और उसे कमरे में ही बंधक बनाकर भाग गए। आरोपियों ने कुर्सियां तोड़ दीं और सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। तड़के सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर ग्रामीण को बंधनमुक्त कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

सुल्तान नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह गजरौला में एक डेयरी में नौकरी करते हैं। उनका तिगरी रोड पर कुमराला चौकी के सामने शराब के ठेके पीछे एक घर है। शुक्रवार रात धर्मेंद्र सिंह डेयरी में थे, जबकि उनके चाचा निर्मल सिंह कुमराला चौकी सामने वाले घर में सो रहे थे। घटना रात्रि एक बजे की है। बताया जाता है कि कार में सवार होकर चार आरोपी आए। आरोप है कि कार सवार चारों ने निर्मल सिंह के साथ लात घूंसों से मारपीट की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। दबंगों पर घर में भी तोड़फोड़ करने का आरोप है। इसके बाद दबंग उनको कमरे में बंद कर फरार हो गए। वह बंद कमरे में चिल्लाते रहे। इस तरह चार बज गए। उधर उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसियों ने डेयरी में जॉब कर रहे निर्मल सिंह के भतीजे धर्मेंद्र सिंह को सूचना दी। वह यूपी-112 को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों के सामने निर्मल सिंह को पुलिस ने कमरे से बाहर निकाला। धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक उनके चाचा की हालत खराब थी। जानकारी करने पर हमलावरों को पहचानने का दावा किया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग शुक्रवार को उनके घर के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। टोकने पर ही उन लोगों ने रंजिश मानते हुए उनकी पिटाई की है। पुलिस को घटना की तहरीर नामजद दी गई। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें