फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 24 हजार रुपये मानदेय समेत चार मांगों को लेकर सड़क पर उतरे ग्राम रोजगार सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मानदेय में बढ़ोतरी और सामाजिक सुरक्षा समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने विकास भवन से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ एवं ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रस्तावित धरने में शामिल होने का ऐलान किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष कुबेर सिंह और भारत सिंह कश्यप ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक करीब 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यों के क्रियान्वयन में भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय, सामाजिक सुरक्षा और सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बताया कि प्रमुख मांगों में ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने और पृथक बजट से भुगतान, कर्मचारियों व उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ पॉलिसी लागू करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के सभी कार्य जॉब चार्ट में शामिल कर पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक करने की मांग शामिल है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मुमताज, विजेंद्र राणा, नरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, मनोज चौधरी, चिनू सागर, मोहित चौधरी और इबने हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें