फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर में नोकझोंक के बाद युवकों में मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Video of youth fighting after a fight in coaching center goes viral - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
नगर में कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान इंटर के छात्रों में मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद बाहर निकले युवको में मारपीट हो गई। किसी ने मारपीट का वीडियो तैयार करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव राजानांगल निवासी सुमित चौहान इंटर का छात्र है। वह हसनपुर में अमरोहा अड्डे पर स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने आता है। शुक्रवार को कोचिंक सेंटर में साथी छात्रों के साथ मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके जब कोचिंग सेंटर से बाहर निकले तो रास्ते पर फिर नोकझोंक के बाद मारपीट शुरू हो गई। किसी ने मारपीट का वीडियो तैयार कर लिया। घायल सुमित का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में सुमित की तहरीर पर अमन एवं रिसव गांव नसीरपुर के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। कस्बा चौकी इंचार्ज लवनीश चौधरी का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें