संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। लोगों की जान बचाने के लिए शुरू की गई सरकारी एंबुलेंस के स्टाफ की वजह से किसी के साथ हादसा हो सकता है। जिसमें किसी की जान जा सकती है। हाईवे पर दौड़ रही एंबुलेंस में सवार ने हालांकि स्टंट तो नहीं किया, लेकिन दोनों पैरों को बाहर निकाल रखा। जिसे गुजरने वाले वाहन सवारों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शनिवार की शाम गजरौला में हाईवे पर एक सरकारी एंबुलेंस जा रही थी। 108 एंबुलेंस शायद किसी हादसे की सूचना पर दौड़ रही थी। चालक एंबुलेंस को चला रहा था। उसके बराबर में बैठे शख्स ने यातायात नियमों की जमकर अनदेखी की। उसने अपने दोनों पैरों को एंबुलेंस से बाहर निकाला। शायद वह गर्मी से निजात पाने के लिए खुद की और हाईवे से गुजर रहे लोगों की जान मुसीबत में डाल रहा था। कई किमी तक वह दोनों पैरों को एंबुलेंस से बाहर निकाले सफर करता रहा। उधर हाईवे से गुजर रहे वाहन सवारों ने मोबाइल निकाला। इस घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।