फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रामगंगा पोषक नहर पर बनाए जाएंगे तीन पुल, बड़ी आबादी को होगा लाभ

Tue, 16 Jun 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। करीब 50 साल पुराने व क्षतिग्रस्त हो चुके रामगंगा पोषक नहर पर बने तीनों पुलों के बराबर में नए पुल बनाए जाएंगे। धनौरा चांदपुर मार्ग का चौड़ीकरण भी होगा। जिसके सापेक्ष इन पुलों की इनकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन पुलों का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। चार मीटर की चौड़ाई के पुराने पुल संकरे होने के कारण जाम भी लगता है।
जिले में पोषक नहर पर बने तीन पुल करीब 50 साल पुराने होने के साथ ही अब बदहाल हो चुके है। इनकी चौड़ाई भी कम है। इनमें दो पुल धनौरा तहसील क्षेत्र में आते हैं। एक धनौरा-फीना मार्ग पर बना है जिसकी चौड़ाई चार मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बिजनौर व अमरोहा को जोड़ता है। पुल संकरा होने के कारण कई बार जाम लग जाता है। वहीं दूसर पुल धनौरा-चांदपुर मार्ग पर बनेगा।
यह पुल भी संकरा और पुराना है। इसके अलावा नौगावां सादात तहसील में जाजरू के सामने बना पुल आवागमन के लिए लायक नहीं रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें