संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। ग्राम पंचायत मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों का सत्यापन ब्लाकवार किया जा रहा है। 10 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिले में करीब 105037 ऐसे मतदाता है, जो संभावित डुप्लीकेट के तौर पर चिन्हित किए गए हैं। अब तक जिले में 100 वोटरों के नाम सूची से काटे जा चुके हैं।
इससे पहले भी 16,804 नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। नए अभियान से पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून को किया जाएगा। ग्राम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की प्रक्रिया तो मार्च में पूरी कर ली गई और 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाता, लेकिन इसके समय को बढ़ाकर 22 अप्रैल कर दिया।
इसके बाद एक बार फिर प्रकाशन का समय 10 जून कर दिया है। इस दौरान संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। मतदाताओं के डुप्लीकेशन और कंप्यूटरीकरण का कार्य 21 अप्रैल से 28 मई तक किया जाएगा जबकि पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को पूरा हो रहा है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य चल रहा है।
जिले में 105037 ऐसे वोटर हैं। जिनके नाम दो से तीन बार या इससे भी ज्यादावार है। ऐसे मतदाओं की संख्या 3,18,323 है। जिनकी जांच कराई जा रही है। आयोग इन वोटरों को संभावित डुप्लीकेट मतदाता मान रह है। अब इनके सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। अब तक गंगेश्वरी ब्लाक में 23, गजरौला में 01 और जोया ब्लाक में 76 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं।