फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर जल्द दाैड़ेंगे वाहन, यूपीडा को हैंडओवर करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य जनपद अमरोहा तो करीब एक माह पहले ही पूरा हो गया है। आसपास के जनपदों में भी कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो नवंबर के अंत तक गंगा एक्सप्रेसवे को यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) को हैंडओवर करने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद इस पर वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के हसनपुर तहसील में गंगा एक्सप्रेसवे का जिले में पड़ने वाला 23.6 किलोमीटर का हिस्सा बनकर पहले ही तैयार हो चुका है। यह हिस्सा हसनपुर तहसील के 24 गांवों से होकर गुजरता है। यातायात व्यवस्था के लिए सफेद पट्टी का कार्य भी पूरा हो चुका है। क्षेत्र में इसके पूरा होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है लेकिन एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू होने में अभी और समय लगेगा।
इसकी मुख्य वजह है कि अमरोहा के पड़ोसी जिलों जैसे संभल, बदायूं, हापुड़ और मेरठ में अभी अंतिम चरण में चल रहा है। इन जिलों में काम पूरा होने के बाद ही एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से खोला जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा। इसके बनने से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और यह औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें