हसनपुर। क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द में बुखार का प्रकोप है। यहां बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि सौ से अधिक बीमार हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों को दवाएं बांटीं। क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द में किसान मोहनलाल का परिवार रहता है। मोहनलाल को चार दिन पहले बुखार आया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को मेरठ में मौत हो गई थी। इसके अलावा बुखार से गांव में रामपाल सिंह, वर्षा, उदगम, रविंद्र, ज्योति, काविंद्र, प्रियांशी, लालबहादुर, पूजा, सतेंद्र सिंह, दिव्या, सोनू, सोमराज, अनीता, नारायण देवी, जयप्रकाश, खुशी, सोनू कुमार, श्योराज, हुुकुम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सचिन, सुनील, पुष्पेंद्र, लोकेश, कैलाश, शिवम, कमलेश सिंह, कविता, प्रशांत, रोहित, नितिन, सोनू, समरपाल, लविश, वीरपाल, अभिषेक, विनीत कुमार, नितिन, अनमोल, विनीत सिंह, मनी भारती, अर्चना, लालाराम, विक्रम सिंह, युग, गरिमा, दयावती, मिनाक्षी, कुलवीर समेत 100 से अधिक बीमार हैं। गांव में गंदगी की वजह से मच्छरों का आतंक है। जिससे बीमारों की संख्या बढ़ रही है। मामले की गंभीरता से समझते हुए हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ. ध्रुवेंद्र सिंह ने रविवार को गांव में टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान करीब 128 लोगों को दवाएं वितरित की गईं। बताया कि गांव पर बुखार से पीड़ितों पर लगातार नजर बनाई जा रही है। बीमारों को दवा बांटी गई हैं। आगे भी इस तरह से कैंप लगाकर दवाएं बांटी जाएंगी।
-