बिलासपुर। शनिवार को नगर में हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ में भारी भीड़ होने की वजह से नैनीताल हाईवे पर लोगों की भीड़ रही। जिसकी वजह से जाम में फंसे वाहन हाईवे पर हल्के हल्के होकर गुजरे। पुलिस भी पूरे दिन जाम खुलवाने में लगी रही।
शनिवार की सुबह से ही पुलिस हाईवे पर जाम न लगने को लेकर अलर्ट रही। दोपहर करीब 12 बजे नगर व क्षेत्र के लोगों ने नगर में हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक बाजार में जाना शुरू किया तो हाईवे पर भीड़ बढ़ने की वजह से वाहन जाम में फंसने लगे। ऐसे में रामपुर व रुद्रपुर की ओर से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहनों को हल्के हल्के नगर से गुजारना शुरू कर दिया।
दोपहर के बाद वाहन शाम तक धीरे-धीरे होकर नगर के बीच से होकर गुजरते रहे। इस दौरान वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि नगर की साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ होने की वजह से हाईवे पर ट्रैफिक का दबाब था, जिसकी बजह से वाहनों को नगर से धीरे-धीरे होकर गुजारा गया था।