फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की गाड़ी सीज, खाने के पैकेट मिले

Thu, 26 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन
हसनपुर विधानसभा क्ष्‍ाेत्र में बुध्‍ावार को पुलिस को बसपा प्रत्याशी गंगाशरण के समर्थक की गाड़ी में खाने के पैकेट मिले। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया। तो वहीं एलसीडी व पोस्टर लगाकर सपा प्रत्याशी का प्रचार कर रही गाड़ी को अतरासी अड्डे पर रोक लिया और उसे भी सीज कर दिया।
विज्ञापन


मामले में सपा प्रत्‍याशी को नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं एक ओर सपा समर्थक की गाड़ी को सीज किया गया। मामले में तीन समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को अतरासी अड्डे पर ही बसपा प्रत्याशी गंगाशरण के समर्थक की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें खाने के पैकेट मिले।

पुलिस ने इसे सीज कर दिया तो वहीं सपा प्रत्याशी कमाल अख्तर का प्रचार कर रही एक टाटा मैजिक को पुलिस ने अतरासी अड्डे पर रोक लिया। गाड़ी पर एलसीडी से सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही थीं, जबकि पूरी गाड़ी कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के पोस्टरों से पटी हुई थी। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन मानते हुए गाड़ी को सीज कर दिया। जबकि एक  मैक्स पर भी सपा के रंग की चिट लगी होने पर उसे  सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि दो सपा समर्थकों की दो गाड़ी सीज की गईं हैं, जबकि एक बसपा समर्थक की गाड़ी सीज की गई है। सपा समर्थक अजय रावत निवासी जौनपुर व लोकेश निवासी झुंडी माफी जबकि बसपा समर्थक रूपेश निवासी सकतपुर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसडीएम अशोक मौर्य ने बताया कि, आचार संहिता उल्लंघन में कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को अभी नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कैबिनेट मंत्री पर भी कार्रवाई की जाएगी।

नोट उड़ाने व कुर्सियां तोड़ने में चार गिरफ्तार
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री के नामांकन से पहले ढोल नंगाड़े बजाकर नोट उड़ाने व टीवी चैनल के शो में कुर्सियां तोड़कर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य युवकों की शिनाख्त को कार्रवाई तेज कर दी है। 

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री महबूब अली का नामांकन था। इससे पहले उनकी जनसभा शहर के टाउन हॉल में जनसभा थी। लेकिन कार्यकर्ता व समर्थकों ने जमकर ढोल नगाड़े बजाए और नोटों की बरसात कर आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई थीं। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इससे पहले एक पीजी कालेज में टीवी चैनल शो के दौरान भी जमकर हंगामा किया गया था। कुर्सियां तोड़कर फेंकी गई थीं। मामले में पुलिस ने मुकदमा कायम किया था। 

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों मसलों में aचार युवकों को शिनाख्त के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें आलेमीन सैफी निवासी मोहल्ला मुल्लाना, वसीम निवासी मोहल्ला बसावनगंज, उमर खां व आसिम निवासी चकली शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि चारों आरोपियों को पकड़कर कोर्ट के सामने पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। अन्य लोगों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें