फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकते रहे एसएसआई, लाउडस्पीकर छीन ले गए सपाई

Wed, 25 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के नगर पालिका टाउन हॉल में नामांकन से पूर्व आयोजित की गई सपा की सभा के दौरान गेट पर नोट देते कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ये सही नहीं होगा.. देख लीजिए। ये ठीक नहीं है... ये अल्फाज एसएसआई के मुंह से निकलते रहे, जबकि हाथों में आए लाउडस्पीकर को छीनकर सपाई ले गए। हंगामा देखते ही पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को खबर की। भनक लगते ही पहुंची एसडीएम व सीओ ने पुलिस कर्मियों से पूरा मामला जाना और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मंगलवार को कैबिनेट मंत्री के नामांकन से पहले टाउन हॉल में सभा का आयोजन था, जिसमें सीएम के जिंदाबाद, महबूब अली जिंदाबाद के नारे कार्यकर्ता व समर्थक लगा रहे थे। संबोधन के दौरान बाकायदा लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था। अफसरों तक मसला पहुंचने के बाद पुलिस ने गेट के बाहर लगे लाउडस्पीकर को उतारने की कार्रवाई छेड़ दी। एक लाउडस्पीकर को रख लिया, जबकि दूसरे को हाथ में लेकर पुलिस कर्मी जा रहा था।

इसी दरम्यान सपाइयों की निगाह उस पर पड़ गई। भागकर सपाइयों ने पुलिस कर्मी को रोक लिया और लाउडस्पीकर छीनने लगे। एसएसआई नवाब सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने भीड़ को हटाने की कोशिश की। कहने लगे देखिए ठीक नहीं होगा। गलत कर रहे हैं आप... यही बोल उनकी जुबां से निकलते रहे। सपाइयों ने उनकी एक न मानी और लाउडस्पीकर को छीनकर अपने साथ सभास्थल में ले गए। कुछ देर बाद ही उपजिलाधिकारी प्रवीणा अग्रवाल व सीओ सिटी शील कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद सीओ ने एसएसआई को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें