फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरू बना बरेली का रामनिवास 

Wed, 15 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 शराब के नशे में बरेली का एक युवक शोले फिल्म के वीरू की भूमिका में उतर आया। कैलसा स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही उसके ऊपर चढ़ गया। उतरने के लिए कहने पर रेलवे के बिजली के तार छूने की धमकी देने लगा। ट्रेन के कोच पर खड़ा होकर हंगामा कर दिया। उसका हंगामा देेख लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह बातों में उलझाकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


गजरौला-मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन जैसे ही कैलसा रेलवे स्टेशन पर जाकर रूकी, इसके कोच में बैठा युवक खड़ा होकर हंगामा करने लगा। वो कोच के ऊपर चढ़ गया। उसका हंगामा देख तमाम लोग एकत्र हो गए। रेलवे कर्मचारी भी आ गए।


उससे नीचे उतरने को कहा तो ऊपर गुजर रही रेलवे की बिजली लाइन छू कर आत्महत्या करने को उतारू हो गया। काफी देर तक हंगामा करता रहा। जैसे ही कोई उतारने के लिए ऊपर चढ़ता वह बिजली के तार छू जाने की धमकी देता। इसी बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने उसे बातों में फंसाया। चुपके से कुछ लोग कोच पर चढ़ गए। हंगामा कर रहे युवक को पकड़कर नीचे उतार लाए। युवक ने शराब पी रखी थी। खुद को उसने बरेली निवासी राम निवास बताया। ट्रेन में बैठाकर उसे मुरादाबाद भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें