अमरोहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता कमाल अख्तर ने जिला पंचायत के वार्डों के आंशिक परिसीमन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने डीएम उमेश मिश्र को पत्रक सौंपा7 कहा कि आंशिक परिसीमन शासनादेश का उल्लंघन है। इसके चलते भाजपा नेताओं को लाभांवित कराने की साजिश है। इस दौरान आरिफ अख्तर, जाकिर सैफी, संदीप गुर्जर, गुड्डू, युसूफ कुरैशी, नदीम चौधरी, अंशु त्यागी, राजेंद्र सिंह आदि रहे।