फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट अमावस्या : ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। वट अमावस्या के पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में डुबकी लगाई। दोनों ही स्थानों पर पुलिस तैनात रही और सामाजिक दूरी का पालन कराया। वहीं महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की। इसके अलावा पर्यावरण प्रेमियों ने वट के पौधे भी लगाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वट अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर दान भी दिया। हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक भीड़ ब्रजघाट में ही रही। वहां दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, मेरठ आदि के साथ ही हरियाणा और राजस्थान से भी श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। इस कारण वहां काफी भीड़ नजर आई। हालांकि हापुड़ जनपद की गढ़ पुलिस घाटों पर घूमती नजर आई। श्रद्धालुओं को समझाया भी कि अधिक भीड़ न लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। वहीं गंगाधाम तिगरी में भी पुलिस मुस्तैद रही। हालांकि तिगरी में स्नान घाट तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस गांव में शिवमूर्ति तिराहे पर मुस्तैद रही, लेकिन बाइक से आए श्रद्धालु रास्ता बदलकर घाट तक जा पहुंचे और गंगा में स्नान किया। घाट पर भी पुलिस मुस्तैद ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। वहीं महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखा। घरों में वट वृक्ष की टहनियों की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें