फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदन योजना : सात धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प

Mon, 24 Mar 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगरीय क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई वंदन योजना के तहत इस बार जिले के सात धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है। इनके कायाकल्प के लिए 6.89 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जल्द ही इन स्थलों के कायाकल्प का काम शुरू हो जाएगा। नगर पालिका के जरिये इन स्थलों पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को संवारने के लिए प्रदेश सरकार ने वंदन योजना शुरू की थी। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में पुराने ऐतिहासिक स्थलों को सहेजने का काम किया जा रहा है। जिले में पहले भी योजना के तहत वासुदेव मंदिर और धनौरा के बालाजी धाम में सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। वहीं, फिर से जिले के चार नगर निकायों के सात धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है।

जिसमें नगर पालिका हसनपुर में स्थित शिवालय मंदिर के पास रामलीला मैदान, नगर पंचायत सैदनगली में चामुंडा मंदिर, श्री शिव मंदिर व पाधा जी वाला मंदिर, नगर पालिका गजरौला में चामुंडा मंदिर और नगर पंचायत उझारी में श्री चामुंडा मंदिर व रामलीला मैदान में सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके तहत इंटरलॉकिंग के साथ मंचों का निर्माण, हॉल का निर्माण, शेड, बेंच और प्रकाश आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। श्रीशिवमहामंडल रामलीला समिति हसनपुर के प्रबंधक राकेश अग्रवाल पिछले कई वर्षों से रामलीला मैदान का सौंदर्यीकरण कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

वासुदेव मंदिर व बालाजी धाम में चल रहा है काम
योजना के तहत जिले में प्रसिद्ध अमरोहा का वासुदेव मंदिर व धनौरा के बालाजी धाम का चयन किया गया था। जहां करीब चार करोड़ रुपये से दोनों स्थलों का संवारने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है।
किस को कितना बजट
वंदन योजना के तहत कार्यों के लिए हर नगर निकाय को अलग-अलग बजट स्वीकृत किया गया है। हसनपुर के लिए 153.52 लाख, सैदनंगली के लिए 200 लाख, गजरौला के लिए 187.13 लाख और नगर पंचायत उझारी के लिए 148.51 लाख का बजट जारी किया गया है।
कहां काम होंगे
हसनपुर स्थित शिवालय मंदिर के निकट रामलीला मैदान : सीसी रोड का निर्माण, शेड, बेंच, साइनेज, वाटर कियोस्क और प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण का कार्य।
गजरौला स्थित श्री चामुंडा मंदिर : विश्राम हॉल का निर्माण, इंटर लॉकिंग, शेड, बेंच व अन्य सौंदर्यीकरण का कार्य, प्रकाश व्यवस्था, वाटर कियोस्क।
सैदनगली का श्री चामुंडा मंदिर, श्री शिव मंदिर और श्री पाधाजी मंदिर : श्री चामुंडा मंदिर में सीसी रोड, विश्राम भवन का निर्माण के अलावा शेड, प्रकाश व्यवस्था और वाटर कियोस्क की स्थापना।
विज्ञापन


- श्री शिव मंदिर में सीसी रोड, हॉल अथवा विश्रामालय का निर्माण, शेड व प्रकाश व्यवस्था के अलावा वाटर कियोस्क की स्थापना

- श्री पाधा जी वाला मंदिर में सीसी रोड, हॉल अथवा विश्रामालय के अलावा शेड, प्रकाश व्यवस्था एवं वाटर कियोस्क का काम किया जाएगा।
नगर पंचायत उझारी स्थित श्री चामुंडा मंदिर व रामलीला मैदान :
हॉल व कक्ष का निर्माण, इंटर लॉकिंग, मंच का निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य, श्री चामुंडा मंदिर में इंटरलॉकिंग व सौंदर्यीकरण का कार्य, अन्य सौंदर्यीकरण का कार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें