फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई वैन में लगी आग, क्लर्क जिंदा जलकर मरा

Fri, 25 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
mundka fire - फोटो : ani
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर दौड़ती मारुति वैन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद वैन में आग गई। इस बीच हाईवे किनारे दौड़कर आए लोगों ने वैन में बैठे तीन लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाल लिया, जबकि क्षतिग्रस्त हुई वैन में फंसे चालक को आग ज्यादा धधकने के कारण नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


नौगावां सादात स्थित साहस डिग्री कालेज का क्लर्क वैन चला रहा था। उसकी वैन में ही जिंदा जलकर मौत हो गई। झुलसे तीन लोगों में दो बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े कर्मचारी हैं, जबकि एक अमरोहा जेएस हिंदू कालेज के रिटायर प्रोफेसर हैं।  

हादसा शनिवार को शाम करीब पांच बजे नेशनल हाईवे पर शहजादनगर थाना क्षेत्र में हुआ। बरेली की दिशा की ओर से तेज रफ्तार आ रही मारुति वैन आगे जा रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही मारुति वैन में आग लग गई। आग लगने से लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने शीशे तोड़कर उसमें बैठे तीन लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाल लिया, लेकिन क्षतिग्रस्त वैन में फंसने के कारण चालक को बाहर निकाला जाता कि इससे पहले ही आग काफी धधकने से चालक की वैन के भीतर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मारुति वैन में बरेली के थाना किला निवासी मनोज कुमार जो कि एमजेपी रुहलेखंड विश्वविद्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं और यहीं के रहने वाले विपिन कुमार जो  कुछ समय पहले विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं।

तीसरे साथी अमरोहा के जेएस हिंदू पीजी कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. जीएस वार्ष्णेय बरेली से बैठे थे। तीनों लोगों को एक समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जाना था। साहस डिग्री कालेज में क्लर्क सौरभ्‍ा कार ड्राइव कर रहे थे। जिनकी मौत हो गई। झुलसे तीनों लोगों को तत्काल वहां पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें