फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजलीकर्मी के घर नकब लगाकर कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

चोरों ने बिजलीकर्मी के घर में नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी सुरेंद्र सिंह बिजली विभाग में टीजीटू हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती गजरौला बिजलीघर पर है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही गांव के बाहरी छोर पर घर बनाया है। यहां पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। सुरेंद्र के मुताबिक शनिवार रात चोरों ने उनके घर में नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी मिलते ही सुरेंद्र सिंह भी घर पहुंचे। उन्होंने नौगांवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें