फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदा में सुबोधनगर के सीनियर इंजीनियर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तराखंड आपदा में सुबोध नगर में रहने वाले सीनियर इंजीनियर भी लापता हैं। वह तपोवन के जोशीमठ डैम के निर्माण में लगे हुए थे। शनिवार की रात उनके परिजनों से बात हुई थी, जबकि रविवार की सुबह वह साइड के निरीक्षण के दौरान हादसे के शिकार हो गए। तभी से उनका फोन बंद आ रहा है। परिजनों में कोहराम मचा है। मां-बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर मिलते ही पिता भाई और मामा तपोवन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सुबोध नगर में चीनी मिल कर्मचारी डालचंद सैनी का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी राधा रानी के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा विपिन सैनी जागरण और जगराता के कार्यक्रम करता है जबकि छोटा बेटा विनीत सैनी ओम मेटल इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड चमोली जनपद में थी। विनीत सैनी के नेतृत्व में तपोवन जोशीमठ डैम का निर्माण चल रहा था। आपदा से पहले शनिवार की रात को परिजनों की विनीत सैनी से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान चमोली के हालात बिलकुल सामान्य थे। लेकिन रविवार की सुबह विनीत कुमार सैनी डैम निर्माण की साइड पर गए थे। तभी अचानक आई आपदा के बाद वह लापता हो गए। टीवी पर आपदा की खबर देखकर इंजीनियर के दोस्तों ने फोन कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने विनीत सैनी को संपर्क किया तो उसका फोन बंद आया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता डालचन, भाई विपिन सैनी और मामा तुरंत ही चमोली के लिए रवाना हो गए। भाई विपिन के मुताबिक वह आपदा स्थल पर गए थे, जहां विपिन अपने अन्य 20 साथियों के साथ कार्य कर रहे थे। वहां अभी तक राहत कार्य शुरू नहीं हुआ है। इंजीनियर के लापता होने के बाद घर में मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। वह लगातार भगवान से इंजीनियर के सकुशल लौटने की कामना कर रहे हैं। परिजनों की निगाह टीवी की ब्रेकिंग से नहीं हट रही है। घर में परिजनों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें