नौगांवा सादात रोड स्थित रोजा हजरत अब्बास अली शाह में हाफिज अब्बास अली शाह का उर्स सोमवार रात दुआ के साथ संपन्न हुआ। शायरों ने सूफिया कलाम पेश कर महफिल में नूरानियत का रंग भर दिया।
सोमवार को नमाज-ए-असर के बाद रोजा परिसर में नातख्वानी की महफिल सजी। इसमें मौलाना साद अमरोहवी, जुबैर इब्ने सैफी समेत अन्य शायरों ने कलाम पेश किए। सज्जादानशीन अहमद हुसैन ने बताया कि अमरोहा सूफिया-ए-कराम और औलिया हजरत का अहम मरकज रहा है। हाफिज अब्बास अली शाह भी उन्हीं औलिया-ए-कराम में से एक हैं। आज उनका उर्स मनाया जा रहा है।
इसमें दूर दराज से लोग हाजिरी देने आए हैं। कुल शरीफ की रस्म अदाई के साथ उर्स संपन्न हुआ। मौलाना हाफिज अहमद हुसैन ने दुआ कराई। जायरीनों ने लंगर में हिस्सा लिया। इस दौरान खलील मियां, हादी मियां, हाजी खुर्शीद अनवर, मंसूर अहमद सिद्दीकी, हाजी उवैस मुस्तफा रिजवी, निखिल जैन आदि मौजूद रहे।