गजरौला। किशोरी की बरामदगी के लिए नगर के एक मोहल्ले के लोगों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि दूसरे समुदाय के आरोपी से पुलिस हमसाज है। इसलिए महज शांति भंग के आरोप में ही चालान किया है।
नगर के एक मोहल्ले के लोग सोमवार की सुबह एकत्र होकर थाने में पहुंचे। यहां उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि किशोरी का दूसरे समुदाय के युवक ने बहला फुसला कर अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बजाय शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस पर आरोपी के परिजनों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस ने दो दिन में किशोरी को बरामद करने का आश्वासन देकर शांत किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए मोहल्ले के लोग थाने आए थे। उनको दो दिन में किशोरी बरामद करने का आश्वासन दिया गया है।