फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नकली दवाइयों के सरगना की निशानदेही पर सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दवाइयों की आड़ में नशीली दवाइयां बनाने का कारोबार कर रहे सरगना को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल व नारकोटिक्स टीम ने नकली दवाइयां बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला सामान बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने सामान के नमूने लिए।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो मई को गजरौला के सलेमपुर गोसाईं में नकली दवाई बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी थी। उससे भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया था, जिसे नकली दवाइयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। फैक्टरी संचालक संजय शर्मा निवासी लोहिया नगर स्पेशल सेल के हाथ नहीं लगा था। बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को गजरौला लेकर आई। स्पेशल सेल व नारकोटिक्स टीम ने नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्टरी में छापा मारा। उसकी निशानदेही पर बंद पड़ी फैक्टरी से केमिकल और अन्य सामान को बरामद किया।
फोरेंसिक टीम बुलाकर बरामद केमिकल के नमूने लिए। जिससे यह पता चल सके क्या रसायन है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि दिल्ली की स्पेशल सैल व नारकोटिक्स टीम संजय शर्मा को लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर कुछ सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें