फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में ड्यूटी लगाने पर हंगामा

Tue, 19 Aug 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में हंगामा करते बीएलओ को समझाती एसडीएम
विज्ञापन
मंडी धनौरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में शिक्षकों की ड्यूटी ज्यादा दूरी की ग्राम पंचायतों में लगाने को लेकर शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया। शिक्षकों का आरोप था कि उनकी ड्यूटी जान बूझकर दूर की ग्राम पंचायतों में लगाई गई है। महिला शिक्षकों में इसको लेकर रोष था।
विज्ञापन

सोमवार को एक बारातघर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें एसडीएम के अलावा बीएसए व अन्य अधिकारी मौजूद थे। बीएलओ के रूप में शिक्षकों की ड्यूटी उनके स्कूल वाली ग्राम पंचायत में नहीं लगाई गई है। ज्यादा दूरी की ग्राम पंचायतों में ड्यूटी लगाने की जानकारी मिलने पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में हंगामा करना शुरू कर दिया।
शिक्षकों का आरोप था कि उनकी ड्यूटी 15 किलोमीटर से अधिक दूरी वाली ग्राम पंचायत में लगाई गई है। पुरुषों के मुकाबले महिला शिक्षकों की ड्यूटी अधिक लगाई गई है। एक शिक्षक का कहना था कि वह दो बजे तक स्कूल में शिक्षण कार्य करेंगे। उसके बाद मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्यक्रम का काम कैसे करेंगे। हंगामा होता देखकर एसडीएम ने सख्त रूख दिखाते हुए इसे सर्वोच्च वरीयता का काम बताया। उनका कहना था कि सरकार का काम करना प्राथमिकता में शामिल है। गर्भवती व बीमार महिला शिक्षक की ड्यूटी के बारे में पुर्नविचार किया जा सकता है। गजरौला ब्लॉक के शिक्षक बगैर सामग्री लिए ही चले गए।
विज्ञापन


25 तक गांव में बीएलओ के नहीं पहुंचने पर होगी कार्रवाई
मंडी धनौरा। मंगलवार से शुरू हो रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी बीएलओ 25 अगस्त तक अपनी ड्यूटी वाली ग्राम पंचायत में नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से बीएलओ के नहीं आने पर उसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को देने की अपील की है। उन्होंने एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवा अपना वोट बनवा सकते हैं। एसडीएम ने बीएलओ को चेतावनी दी कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें