फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम जैथल में निजी भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल

Tue, 14 Apr 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव जैथल में निजी भूमि पर सोमवार की सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात कर वहां से प्रतिमा को हटवाया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दो टूक कहा कि कोई भी नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। फिलहाल प्रतिमा को ग्राम प्रधान के घर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम जैथल निवासी भूपेंद्र ने बताया कि गांव में उनकी भूमि खाली पड़ी हुई है। इस भूमि पर सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा रख दी। निजी भूमि पर प्रतिमा रखने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से निजी भूमि पर प्रतिमा लगाने का विरोध किया। हंगामे की स्थित को देखते हुए भूमि स्वामी की ओर से शेरपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई। मामला संवेदनशील होने के कारण एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आयोजकों से प्रतिमा लगाने की अनुमति दिखाने को कहा।
एसडीएम व सीओ ने दो टूक कहा कि बगैर भूमि स्वामी की अनुमति के प्रतिमा नहीं लगाई जाएगी। मौके पर अनुसूचित जाति के तमाम लोग जमा हो गए। वे वहां प्रतिमा लगाने पर अड़े हुए थे। बाद में अधिकारियों के समझाने पर वे शांत हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष का कहना था कि आपसी सहमति से भूमि स्वामी ने कुछ हिस्सा आंबेडकर पार्क के लिए दिया था। वहां दो साल से आंबेडकर पार्क का बोर्ड भी लगा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में अनुमति के बाद ही प्रतिमा लगाने पर सहमति बन गई है। फिलहाल प्रतिमा ग्राम प्रधान के घर रखवा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें