फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कासमपुर में शादी में मेहमानों से अभद्रता पर बवाल, फायरिंग से दहशत, छह पर मुकदमा

Mon, 06 Apr 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। थानाक्षेत्र के गांव कासमपुर मेव में शादी समारोह के दौरान बाहरी युवकों द्वारा अभद्रता किए जाने पर विवाद हो गया। टोके जाने से नाराज युवकों ने देर रात पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों से मारपीट के साथ कई राउंड फायरिंग की, जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना में शुऐब और मुस्तकीम समेत तीन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी शबाबुल की दो बहनों की शादी चार अप्रैल को अमरोहा के एक बैंक्वेट हॉल में थी। समारोह में सानिब, समीर, शाहरुख, अरशद, साहिल और अरबाज पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने मेहमानों से अभद्रता शुरू कर दी, जिस पर शबाबुल ने उन्हें बाहर जाने को कहा।
इसी बात से नाराज होकर आरोपी रात में हथियारबंद साथियों के साथ शबाबुल के घर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए और घरों में छिप गए। मौके पर पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के दो-तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें फायरिंग और हंगामा दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। हालांकि, वीडियो सामने आने के बावजूद शुरुआती तौर पर केवल मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने सानिब, समीर, शाहरुख, अरशद, साहिल और अरबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें