फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रिपोर्ट बदलवाने की कोशिश का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चुचैला कलां में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने निजी मेडिकल स्टोर संचालक पर दवा देने में लापरवाही और रुपये देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी राशिद की आठ वर्षीय बेटी रजिया खातून के गले में दर्द था। साेमवार रात परिजन उसे गांव के निजी मेडिकल क्लीनिक पर ले गए, जहां संचालक ने दवा दी। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी धनौरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता राशिद का आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को जानकारी दिए बिना शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर रुपये देकर रिपोर्ट अपने पक्ष में बदलवाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मंडी धनौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं से कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों को थोड़ी गलतफहमी हुई थी, उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें