फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चाकू लेकर घर के सामने पहुंचा युवक, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। गांव सकतपुर में पुरानी रंजिश में एक युवक चाकू लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी यश कुमार के मुताबिक, 30 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे वह परिजनों के साथ घर पर था। तभी गांव के चंद्रशेखर और बब्लू घर के बाहर आकर पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करने लगे। सीसीटीवी कैमरे में देखने पर बब्लू के हाथ में चाकू दिखाई दिया। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर पर सकतपुर निवासी चंद्रशेखर और बब्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें