फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देर रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़कर की धुनाई... थाने में सौंपकर करवाया केस

Fri, 08 Dec 2023 12:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

प्रेमिका के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी अजहरुद्दीन के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
गजरौला में आया सनसनीखेज मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में ट्रक चालक का बेटा प्रेमिका के घर में घुस गया। प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। उनकी शादी करने के लिए पंचायत बैठ गई। युवक ने इनकार कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां निवासी एक ट्रक चालक के बेटे का प्रेम-प्रसंग एक युवती के साथ चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात किसी समय युवक प्रेमिका के घर में घुस गया। इस बीच उसके परिजन जाग गए। युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की।

सुबह उसे पुलिस को सौंप दिया। मगर आरोपी युवक व उसकी प्रेमिका युवती एक ही बिरादरी के हैं। इसलिए उनका निकाह करने के लिए पंचायत बैठ गई। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए युवक पर प्रेमिका के साथ निकाह करने का दबाव बनाया। थाने में भी पंचायत होती रही, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


जिस पर आरोपी युवक अजहरुद्दीन के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें