फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने जहर खाकर दी जान, इसी साल पास की थी इंटर की परीक्षा

Mon, 06 May 2024 10:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

गजरौला में एक गांव की छात्रा ने युवक से परेशान होकर जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव के ही एक युवक से परेशान छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अमरोहा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि छात्रा के परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ग्रामीण राज मिस्त्री है। उसकी 17 वर्षीय बेटी ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। छात्रा ने रविवार की सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पता चलने पर परिजन घबरा गए। पूछने पर उसने बताया कि गांव का ही एक युवक उसको परेशान करता हैं।

छात्रा को परिजनों ने उसे गजरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसको अमराेहा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि छात्रा की आत्महत्या की जानकारी है, लेकिन उसे कोई परेशान करता था, ऐसा कोई बात सामने नहीं आई। गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। छात्रा के पास फोन मिलने पर परिजनों उसे डांट दिया था। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी पहले भी कर चुका है छात्रा को परेशान

युवक पहले भी छात्रा परेशान करता था। एक दो बार छात्रा ने उनकी हरकत पर ध्यान नहीं दिया। लगातार परेशान करने पर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद चलते गांव में पंचायत बैठी। आरोपी को डांट फटकार लगाकर मामला निपटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें