फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लापता व्यापारी का कंकाल मिला, जंगली जानवरों ने खा लिया था शव, कपड़ों व चप्पलों से बेटे ने की शिनाख्त

Thu, 13 Nov 2025 02:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर से लापता भूसा व्यापारी धर्मवीर सिंह का कंकाल अमरोहा में मिला है। बेटे ने कपड़ों से पहचान कर हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा व डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद के कारोबारी का अमरोहा में मिला कंकाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थानाक्षेत्र से 30 अक्तूबर को लापता भूसा व्यापारी धर्मवीर सिंह (50) का शव अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अदलपुर ताज के पास गन्ने के खेत में मिला। बेटे ने कपड़ों से कंकाल के रूप में मिले शव की शिनाख्त पिता धर्मवीर के रूप में की। बेटे का आरोप है कि उसके पिता की हत्या की गई है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा और डीएनए के सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं। कटघर के दुर्गेश नगर निवासी धर्मवीर सिंह के परिवार में पत्नी कमलेश देवी के अलावा एक बेटा कुलदीप व छह बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा कुलदीप एसएससी की तैयारी कर रहा है।

परिजनों के मुताबिक 30 अक्तूबर की दोपहर धर्मवीर सिंह घर से निकले थे। इससे पहले करीब डेढ़ बजे उनके पास किसी मोबिन नाम के व्यक्ति का फोन आया था। इसके बाद धर्मवीर सिंह गायब हो गए। शाम को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उनका पता नहीं चला।

विज्ञापन

उनका फोन भी बंद आ रहा था जबकि धर्मवीर को फोन करके बुलाने वाले मोबिन का भी मोबाइल बंद है। एक नवंबर को परिजनों ने कटघर थाने में धर्मवीर सिंह के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। तब से पुलिस छानबीन कर रही थी। मंगलवार शाम अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अदलपुर ताज गांव के पास गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को जंगली जानवरों खा लिया था और कंकाल ही बचा था जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया और अज्ञात शव मिलने की जानकारी मंडलभर के थानों को भेजी गई।

इसके बाद कटघर पुलिस ने धर्मवीर सिंह के बेटे कुलदीप को अमरोहा में शव मिलने की जानकारी दी। कुलदीप परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और कपड़ों व चप्पलों से मृतक की पहचान पिता धर्मवीर सिंह के रूप में की। इसके बाद देहात थाना पुलिस ने बुधवार के दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने धर्मवीर सिंह की हत्या करने की बात कही है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं बताया कि उनकी हत्या क्यों की गई। परिजनों के मुताबिक जिस मोबिन नाम के व्यक्ति ने धर्मवीर सिंह को फोन करके बुलाया था। उसने 15 साल पुराने हत्या की कोशिश के एक मामले में छजलैट थाने में सरेंडर कर दिया

जबकि कटघर थाना पुलिस अमरोहा के घनसुरपुर गांव के रहने वाले संजय नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि धर्मवीर का शव अमरोहा से बरामद हुआ है। तहरीर मिलने पर इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

कैलसा में हुई है धर्मवीर की एक बेटी की शादी
बेटे कुलदीप के मुताबिक उनकी बड़ी बहन रेखा की शादी कैलसा में हुई है जबकि अदलपुर ताज भी कैलसा क्षेत्र में आता है। कुलदीप ने बताया कि अगर पिता  बहन रेखा के घर जाने के लिए निकलते तो वह घर बताते लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं बताया। वह सिर्फ मोबिन नाम के व्यक्ति के फोन आने के बाद घर से निकल गए थे।
विज्ञापन

अमरोहा के देहात थानाक्षेत्र अदलपुर ताज के पास गन्ने के खेत में मिले शव की पहचान मुरादाबाद के दुर्गेश नगर के रहने वाले धर्मवीर सिंह के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मामले में कटघर थाना पुलिस जांच कर रही है। - अवध भान भदोरिया, सीओ, नौगांवा सादात सर्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें