फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिरयानी को लेकर दो गांवों के लोगों में फाइट, जमकर बरसाए गए एक-दूसरे पर डंडे, फेंके गए बर्तन

Mon, 03 Jun 2024 05:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)

सार

डिडौली के हाजीपुर गांव में उर्स के दौरान बिरयानी बांटने को लेकर दो गांवों के लोगों में मारपीट हो गई। इस बीच चले डंडे और पत्थर के बाद भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल हालात संभाले। 
विज्ञापन
डिडौली में दो गांवों के बीच मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्स में बिरयानी बांटने को लेकर डिडौली के नरथों और एचौड़ा कम्बोह के हाजीपुर गांव के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट हुई और एक दूसरे पर पथराव किया गया। घटना से मेले में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले।

विज्ञापन


मामले में दोनों पक्ष के दस नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट की ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नरथों का खेड़ा गांव में आयोजित उर्स मेले में हुई। 23 मई को यहां पर उर्स का मेला लगा था। जिसमें बिरयानी बांटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे।

मारपीट और एक दूसरे पर पथराव किया गया था। करीब दस दिन बाद सोमवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट का वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो डिडौली कोतवाली में तैनात दरोगा सुंदरलाल ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रकरण को गंभीरता से लेकर दरोगा सुंदरलाल की तरफ से नरथों गांव के ही रहने वाले उर्स आयोजक मोहम्मद जान, इंतजार, भूरा, अरसलन, नूरे हसन व चार-पांच व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष में संभल जनपद के एचौड़ा कम्बोह थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव के रहने वाले मल्लू, मारुस, यावर, अनादिल और सात आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट देकर की गई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट

सीओ ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 540, 336 और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम क तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें