फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आठवीं की छात्रा को घर से उठाया, पड़ोसी पिता-पुत्र ने जंगल में ले जाकर पीटा, चीखी तो डाल दिया तेजाब

Mon, 07 Oct 2024 08:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)

सार

आठवीं की छात्रा पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने तेजाब डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में छात्रा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अमरोहा में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा में कक्षा आठवीं की छात्रा को घर ले जाकर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया गया। घटना में छात्रा बुरी तरह झुलस गई। उसके कपड़े भी जल गए। गंभीर स्थिति में घर पहुंची छात्रा को देखकर परिजन सहम गए। छात्रा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मामले में गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना करके अधीनस्थों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह घटना रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। यहां पर किसान का परिवार रहता है।

रविवार की रात किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोए हुए थे। रात में करीब तीन बजे उनकी बेटी लघुशंका के लिए उठी। तभी किसी ने घर के दरवाजे पर आवाज लगाई। जैसे ही छात्रा ने दरवाजे की खिड़की (छोटा गेट) खोली, तभी गांव के पिता-पुत्र ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ मारपीट की। बाद में उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। घटना में छात्रा बुरी तरह झुलस गई। कुछ देर बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। छात्रा को झुलसी हालत में देखकर परिजन घबरा गए।

पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजन तुरंत उसे मेरठ ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि तेजाब के हमले में छात्रा 60 फीसदी झुलस गई है। सोमवार की दोपहर परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में छात्रा के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले प्रेमपाल व उसके बेटे योगेंद्र पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की गई। पीड़िता के परिजनों से भी बात की गई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। प्रकरण की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।- कुंवर अनुपम सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें