फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति जेल में बंद.. गांव के युवक से इश्क करती रही पत्नी, प्रेमी की मंगनी पर दो बच्चों की मां ने खाया जहर

Fri, 16 Feb 2024 06:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में दो बच्चों की मां ने जमकर हंगामा काटते हुए जहर निगल लिया। लोगों ने बताया कि दो बच्चों की मां का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी मंगनी तय हुई तो महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया है। महिला का पति एक मामले में जेल में बंद है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद की युवती के साथ धोखा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद पति की गैरमौजूदगी में दो बच्चों की मां गांव के ही युवक को दिल दे बैठी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। इतना ही नहीं दोनों ने चोरी छिपे कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन अब प्रेमी की मंगनी दूसरी जगह हुई तो विवाहिता ने हंगामा कर दिया। उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


मामला एक ही गांव का है, इसलिए दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रहने वाला युवक दो साल से जेल में बंद है। घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

जेल में बंद पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता का प्रेम प्रसंग गांव के ही रहने वाले युवक से हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। चर्चा है कि विवाहिता ने अपने पति से तलाक ले लिया और बाद में गांव के ही रहने वाले प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन


लेकिन करीब एक सप्ताह पहले प्रेमी के परिजनों ने उसकी मंगनी दूसरी जगह कर दी। जैसे ही विवाहिता को इसका पता चला तो उसने हंगामा कर दिया। उसने प्रेमी के घर जाकर जहर का सेवन कर लिया।हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। मामला एक ही गांव से जुड़ा होने के कारण दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठ गई। देर शाम तक समझौते के प्रयास जारी थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें