फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गर्मी से हाल बेहाल..अमरोहा का तापमान पहुंच गया 37 डिग्री, मौसम विभाग ने कहा, बन रहे बारिश के आसार

Sat, 13 Apr 2024 02:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में भी तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिन में बारिश के आसार बन रहे हैं। लगातार पारा बढ़ने से अस्पतालों में मरीज बढ़ने लगे हैं। 
विज्ञापन
अमरोहा में धूम से बचने के लिए छात्रा लिए बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल माह दूसरा महीना चल रहा है और गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। धूप के बीच लोग छाता लगाकर गुजरते दिखाई देने लगे हैं तो महिलाएं मुंह पर दुपट्टा बांधकर निकल रही हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन


देखा जा रहा है कि मौसम तल्ख होने लगा है। देखा जा रहा है कि दो दिनों से अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच रहा है। गर्मी के तेवर को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अप्रैल माह में पारा 40 डिग्री पहुंच सकता है। दोपहर में स्कूली बच्चे छाता लगाकर गुजरे तो महिलाएं चेहरे पर दुपट्टा बांधकर निकलीं।

जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। उधर, देखा जा रहा है कि गर्मी बढ़ने से जिला अस्पताल में पेट, बुखार आदि के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। 

गजरौला के नौ मोहल्लों में गुल रहेगी बिजली

गजरौला के नौ मोहल्लों में पुराने और जर्जर हो गए केबल व नीचे से गल चुके खंभे बदले जाने का काम चलने के कारण आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बिजली नहीं आएगी। बिजली विभाग ने नगर का तीन फीडर में वितरण कर रखा है।

विज्ञापन


गजरौला नगर के नाईपुरा, कालरा स्टेट, राधा टाउन, बसंत विहार, लक्ष्मी नगर, अल्लीपुर भूड़, सुल्ताननगर, भानपुर, शांति नगर, सैफी नगर टाउन-2 में आते हैं। इन मोहल्लों में बिजली के खंभे नीचे से गल चुके है। आंधी और बरसात में खंभे टूट कर गिर जाने का डर बना रहता है।

आगे आने वाली भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए पुराने खंभे व केबल बदले जाने का काम चल रहा है। शनिवार को इन मोहल्लों में सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। जिससे आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई अजय कुमार का कहना है कि शनिवार को आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें