फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस जिले में बढ़ गए हार्ट अटैक के मामले, दो युवकों ने परिजनों के सामने तोड़ा दम... अब तक 12 गंवा चुके जान

Sun, 28 Jan 2024 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दो महीने के भीतर 14 लोग जान गंवा चुके हैं। इसमें से अधिकांश लोगों की उम्र 40 साल से कम की है। चिकित्सक इसका कारण ठंड भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
अमरोहा में हार्ट अटैक से गंवाई जान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर कस्बे में हार्ट अटैक से अलग-अलग मोहल्लों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों की उम्र लगभग तीस वर्ष है। एक युवक बीमार फुफेरी बहन को दिल्ली में देखने गया था। जहां हार्ट अटैक हो गया। जबकि दूसरा युवक रास्ते पर जा रहा था। नगर के मोहल्ला खंकर वाला कुआ निवासी रईस अहमद (30) मोहल्ले में ही कंप्यूटर की दुकान चलाता था।

विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाली फुफेरी बहन नाजिया का पथरी होने की वजह से ऑपरेशन हुआ था। वह अस्पताल में भर्ती थी। बृहस्पतिवार को रईस अहमद फुफेरी बहन को देखने के लिए दिल्ली गया था। बृहस्पतिवार की रात को अचानक रईस अहमद को वहीं पर सीने में दर्द होने की शिकायत हुई।

कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि उसके हार्ट अटैक आया था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।उधर, नगर के मोहल्ला मोहल्ला लालबाग फाटक वाली गली निवासी तीस वर्षीय फारुख पुत्र बाबू शनिवार की दोपहर संभल अड्डे पर पैदल जा रहा था।
विज्ञापन


अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। निजी चिकित्सक को दिखाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक मौत का कारण हार्ट अटैक मान रहे हैं। फारुख सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। इसकी भी शादी नहीं थी। युवक मजदूरी करता था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें